स्कूल बस ने BCA छात्र को रौंदा, हंगामा

बहन ने गाड़ियां रोकीं, पुलिस ने घसीटकर हटाया, मां से धक्का-मुक्की; मोतिहारी में उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन आज शनिवार को मोतिहारी पहुंचे हैं। उनके आने से पहले मोतिहारी में जोरदार हंगामा हुआ। दरअसल, स्कूल बस की चपेट में आने से BCA के एक छात्र की मौत हो गई।

घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौक की है। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वो कॉलेज एग्जाम देने के लिए आया था।

छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। छोटी बहन सड़क पर डेड बॉडी रखकर गाड़ियों को रोकती नजर आई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रहा। एसपी-डीएसपी ने समझाने की कोशिश की, नहीं मानने पर उन्हें सड़क से घसीट कर हटाया गया। हाथापाई की नौबत आ गई, इस दौरान मृतक की मां के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया।

Motihari BCA Student Death | College Exam Road Jam

कलौता बेटा था अभिषेक

अभिषेक इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, पिता किसान हैं। अभिषेक मोतिहारी रह कर BCA की पढ़ाई कर रहा था, आज वो एग्जाम देने पहुंचा था, इसी दौरान अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं परिजन ने सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घायल छात्र को समय पर उचित इलाज नहीं मिला। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस होने के बावजूद सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

सड़क जाम कर लोगों का हंगामा

घटना के बाद परिजन और छात्रों ने LND कॉलेज के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और रोड ब्लॉक करने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद स्थिति को सामान्य करने में पुलिस कामयाब हुई।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति

देश के उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। बिहार के राज्यपाल सैयद आता हसनैन और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब डेढ़ बजे चरखा पार्क स्थित गांधी संग्रहालय, फिर 3 बजे पूर्वी चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम पहुंचे।

छात्र की मौत पर हो रहे हंगामे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *