PMCH के 2 विभागों में लगी आग:

पैथोलॉजी और प्रसूति विभाग में शॉर्ट सर्किट से हादसा, फाइलें, मशीन और सामान जलकर राख

पटना मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को पैथोलॉजी विभाग में आग लग गई। घटना दोपहर 12.30 पर हुआ। आग कुछ देर में बुझा दी गई।

बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ था। इस दौरान सामान, मशीनें और कुछ दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

वहीं दूसरी तरफ PMCH के ही स्त्री एवं प्रसूति विभाग के पुराने भवन में भी आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से ही हादसा हुआ।

बताया गया कि समानों की शिफ्टिंग के दौरान स्त्री एवं प्रसूति विभाग में आग लगी थी, जिसे कुछ देर में बुझा लिया गया।

कमरे से धुआं निकलता देख मची अफरा-तफरी

बताया जाता है की शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे करीब पैथोलॉजी विभाग के एक कमरे से अचानक धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों भगदड़ मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मौके पर 5 से 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका। करीब कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

कितना नुकसान हुआ, आंकड़ा सामने नहीं आया है

इस घटना में विभाग के अंदर रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए हैं।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि विस्तृत आकलन के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आ पाएगा।

पीएमसीएच अधीक्षक प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, पैथोलॉजी विभाग का भवन काफी पुराना है। इसी कारण यहां वायरिंग सिस्टम भी पुराना हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, विभाग के द्वारा तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

अधीक्षक बोले- सभी लोग सुरक्षित हैं

उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ फाइलें, टेस्टिंग से संबंधित कुछ उपकरण और केमिकल जलकर खाक हो गई। अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है सभी लोग सुरक्षित हैं।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में 24×7 अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी तैनात रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पुराने भवनों की वायरिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

संभल में ई-ऑफिस व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, प्रशासन ने तेज की डिजिटल पहल

प्रसूती विभाग में शाम में लगी आग

जानकारी के अनुसार, स्त्री एवं प्रसूति विभाग की खाली भवन के समानों की शिफ्टिंग की जा रही थी, तभी लगभग 4 बजकर 18 मिनट आग लगने की सूचना सामने आई। धुआं उठता देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को अलर्ट किया गया। मौके पर आधा दर्जन दमकल गाड़ियां पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। अग्निशमन पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

5 लाख की एफडी पर ब्याज, मुआवजा और खर्च देने का आदेश

चंद्र प्रकाश पुरोहित// ओलों की मार, मेहनत बेकार — खेतों में बिछी फसल, किसानों के अरमान चकनाचूर

कुछ सामान का हुआ नुकसान

अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार के मुताबिक, आग सीमित दायरे में ही रही और इसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि इस घटना में कुछ सामानों के नुकसान की बात सामने आ रही है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *