लता शर्मा विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन की महिला प्रदेश महासचिव राजस्थान नियुक्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु अग्रवाल के निर्देशानुसार जारी हुआ नियुक्ति पत्र
शम्भू दयाल व्यास
ब्यावर। विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्रीमती लता शर्मा को महिला प्रदेश महासचिव राजस्थान के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शम्भू दयाल व्यास, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जोधा, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं प्रदेश प्रभारी अमित गौतम की अनुशंसा पर की गई।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनिल गौतम जी एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रेणु अग्रवाल जी के निर्देशानुसार जारी नियुक्ति पत्र में श्रीमती लता शर्मा को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्थान में महिला प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि संगठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषण एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन जैसी समस्याओं के विरुद्ध आवाज उठाना तथा पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना है।
श्रीमती लता शर्मा से अपेक्षा की गई है कि वे महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगी। साथ ही शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की सहायता एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शम्भू दयाल व्यास, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जोधा, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं प्रदेश प्रभारी अमित गौतम, राजेंद्र शर्मा,मनोज व्यास, चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री ने श्रीमती लता शर्मा को नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहयोग से संगठन को राजस्थान में नई मजबूती मिलेगी तथा मानवाधिकारों की रक्षा और महिला हितों के संरक्षण के कार्यों को गति प्राप्त होगी।
