बांकीपुर उपचुनाव में हार पर मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बैठक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर आ गई है. इस चुनावी झटके से उबरने और हार के कारणों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. 31 साल बाद पार्टी के इस मजबूत गढ़ में मिली पराजय को लेकर भाजपा आलाकमान काफी गंभीर है.इस आपातकालीन मंथन बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और विधायकों का प्रदेश कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू है. बैठक में मुख्य रूप से चुनावी प्रदर्शन, सांगठनिक कमजोरियों और विपक्षी रणनीति को भेदने के लिए भविष्य के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जा रही है.बांकीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट हारने के बाद हो रही बैठक में हिस्सा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत नीतीश कैबिनेट के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री और भाजपा विधायक पार्टी दफ्तर पहुंच चुके हैं. इस मंथन के दौरान जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के हाथों हुई पराजय के मुख्य कारणों, जैसे स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *