विश्व हृदय दिवस पर 71वीं वाहिनी SSB ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

संदीक्षा परिवारों व बलकर्मियों की हुई हृदय जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श

श्यामल प्रतीक | रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर

मोतिहारी। विश्व हृदय दिवस-2026 के अवसर पर 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), मोतिहारी की ओर से सोमवार को वाहिनी परिसर में निःशुल्क हृदय जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना-2026 के तहत आयोजित हुआ।

शिविर में संदीक्षा परिवारों एवं बलकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। सदर अस्पताल, मोतिहारी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाषचन्द्र बोस तथा 71वीं वाहिनी के जीडीएमओ डॉ. सुजीत कुमार ने लोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए।

इस दौरान हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान, शारीरिक सक्रियता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।

71वीं वाहिनी की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बलकर्मियों और उनके परिवारों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की पहचान के लिए नियमित जांच को प्रोत्साहित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *