दिनांक-03.10.2026 को श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश द्वारा शनिवारीय जनता दरबार में 06 बकाया मजदूरी से संबंधित शिकायतों का सुनवाई की गई! जिसमें नगर परिषद रक्सौल के सफाई कर्मी से संबंधित मामला को निष्पादित करते हुए! सफाई कर्मियों को हड़ताल से जाने की कार्रवाई को स्थगित की गई और उनके बकाया राशि को भुगतान करने हेतु संबंधित कंपनी को निर्देशित किया गया! साथ ही रक्सौल नगर परिषद के सफाई कर्मी मामले को लेकर बिहार विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह के अनुमंडल प्रतिनिधि रमेश सिंह के द्वारा विगत दिनों लगातार पत्राचार के माध्यम से शिकायत की गई उनके आवेदन देने के फलस्वरूप श्रम अधीक्षक के जनसुनवाई के क्रम में रक्सौल सफाई कर्मी के बकाया वेतन के मामले को निष्पादित किया गया इससे सफाई कर्मी के बीच काफी खुशी का माहौल बना हुआ है
सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण द्वारा पूर्वी चंपारण जिले सभी श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि अगर किसी भी श्रमिक का बकाया राशि उनके नियोजनक द्वारा नहीं दिया जाता है तो श्रमिक अपना शिकायत श्रम अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को आवेदन समर्पित कर सकते हैं! उनके आवेदन पर नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए! उनके बकाया राशि का भुगतान उनके नियोजन द्वारा कराया जाएगा।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए कौशल किशोर तिवारी जिला मोतिहारी
