सासाराम में गेट बंद कर 1 घंटे चली रेड; कमरे से निकलकर भागने लगे कपल
सासाराम में शुक्रवार की शाम पुलिस की टीम ने दो मैरिज हॉल पर छापा मारा। यहां से 70 जोड़ों को एक साथ सेक्स रैकेट के आरोप में पकड़ा गया है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
![]()
वहीं, अमरा तालाब स्थित अमरी टोला में दो युवकों और कुछ युवतियों को बरामद किए जाने की बात सामने आई है। छापेमारी के दौरान मैरिज हॉल के सभी गेट बंद कर दिए गए थे।
बताया जा रहा है कि SDM के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 140 लोगों को पकड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मैरिज हॉल में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस के अनुसार, प्रशासन को मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान हॉल के अंदर कथित तौर पर आपत्तिजनक गतिविधियां चलने की बात सामने आई है। अचानक हुई कार्रवाई से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, 10 से ज्यादा पुलिस के रहने के कारण कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं भाग पाया।
140 लोगों से की जा रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी 140 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही हर कमरे की तलाशी ली जा रही है।
ये सभी लोग कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
छापेमारी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई की गई, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति भाग न सके। पुलिस ने हॉल के भीतर मौजूद सभी लोगों को नियंत्रित कर जांच प्रक्रिया शुरू की।
