हार में 50 से कम मैरिट वाले नहीं बन पाएंगे टीचर, मॉडल स्कूलों में नियुक्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी

जागरण संवाददाता, बांका। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-3 से जिला में बने 11 मॉडल हाईस्कूलों में तैयारी तेज है। बच्चों का नामांकन पूरा होने के बाद अब वहां विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती होनी है। इसके लिए पहले ही डीएम, डीडीसी, डीईओ जैसे अधिकारी शिक्षकों का साक्षात्कार ले चुके हैं।

यूपीएससी और बीपीएससी अधिकारी के साक्षात्कार का सामना करने के बाद भी कई लोगों का मॉडल स्कूल में शिक्षक बनने पर सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को वहां शिक्षक तैनाती के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 100 में कम से कम 50 मेरिट प्वाइंट नहीं लाने वाले शिक्षक मॉडल स्कूल में शिक्षक नहीं बन सकेंगे।यह मेरिट प्वाइंट उनकी शैक्षणिक योग्यता जैसे पीएचडी, बीएड, शिक्षण अनुभव, ई-कटेंट, नवाचार आदि के माध्यम से पढ़ाई के साथ साक्षात्कार के आधार पर मिला है। हालांकि, साक्षात्कार के बाद कुछ शिक्षकों का मेरिट प्वाइंट 70 पार होकर 80 तक पहुंच गया है, लेकिन इसकी संख्या अंगुली पर गिनती का है।

सच्चाई यह है कि अधिकांश शिक्षकों का मेरिट प्वाइंट 50 से कम रह गया है। शिक्षा विभाग मॉडल स्कूल के रिक्त 107 शिक्षक पदों के लिए बहाली की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, लेकिन संभावना है कि सभी विद्यालयों को मुश्किल से दो से ढाई दर्जन शिक्षक मुश्किल से मिल सकेंगे।

इस आदेश के बाद सबसे अधिक सात-आठ शिक्षक आरएमके स्कूल को मिल सकता है। इसके अलावा हर प्रखंड के मॉडल स्कूल एक दो शिक्षकों तक सीमित रह जाएगा। जबकि, मॉडल स्कूल में शिक्षक बनने के लिए डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों ने आनलाइन आवेदन किया था।

मालूम हो कि शिक्षा विभाग ने मंगलवार को मॉडल स्कूलों में तैनात हो रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन भत्ता भी देने का संकल्प जारी किया है। इसके मुताबिक इन शिक्षकों को विद्यालय में आवासीय सुविधा भी दी जाएगी।

स्कूल में जरूरी संसाधनों को एक करोड़ की अधिक राशि से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा इस विद्यालय के बच्चों को अलग से जीविका दीदी के माध्यम से पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *