लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मैगलगंज कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन मैगलगंज कस्बे के लोगों को आज भी बेहतर इलाज के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर मैगलगंज कस्बे में स्वास्थ्य सुविधाएं कब बेहतर होंगी? क्या बीमार लोगों को समय पर इलाज मिल पाएगा? क्या जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे?
ग्रामीणों की मांग है कि कस्बे में पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती, आवश्यक दवाइयां, जांच की सुविधा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी परेशान न होना पड़े।
अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मैलान कस्बे की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कब तक ठोस कदम उठाते हैं।
लखीमपुर खीरी ब्यूरो रिपोर्ट पी.के. मिश्रा मैगलगंज कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, इलाज के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण!
