प्रस फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम संपन्न lमध्य प्रदेश जन अभियान परिषद राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार विकासखंड जोबट में ग्राम विकास प्रस फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड जोबट की सभी नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित हुए जोबट विकासखंड 5 सेक्टर में विभाजित किया गया है सेवरिया सेक्टर से विक्रम मौर्य ,जोबट सेक्टर से श्रीमती माया बामनिया ,बड़ा गुड़ा सेक्टर से भीम सिंह ,डाबडी सेक्टर से अजमेर सिंह बघेल उपस्थित रहे परामर्शदाता के रूप में वेस्ता रावत एवं बड़ी हीरापुर से सरपंच श्री राकेश चौहान ,आजीविका मिशन से श्री विजय सोनी जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन किया गया पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत पश्चात विकासखंड समन्वयक सुधीर तिवारी द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया गया कार्यक्रम मेंआजीविका मिशन के श्री विजय सोनी द्वाराप्रतिभागियों को आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी गई संगठन के महत्व को बतलाया गया ,बड़ी हीरापुर सरपंच श्री राकेश चौहान द्वारा प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई अजमेर सिंह बघेल द्वारा समिति को सक्रिय बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रयोग एवं अपने अनुभव से प्रतिभागियों को अवगत कराया कार्यक्रम में श्रीमती माया बामनिया द्वारा प्रतिभागियों कोअपने ग्राम में स्वैच्छीकता सामूहिकता के द्वारा समिति को सक्रिय करके समाज में एवं अपने ग्राम में एक आदर्श माहौल तैयार कर आदर्श गांव की स्थापना हेतु प्रयास करने के लिए कहा परामर्श दाता के रूप में उपस्थित श्री रावत द्वाराप्रतिभागियों कोजोबट शासकीय महाविद्यालय में रविवार को लगने वाली क्लास के बारे में विस्तार से बतलाया एवं उन्हें प्रेरित किया कि वहअपने ग्राम में जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी उन्हें चिन्हित कर उन्हें एडमिशन दिलाकर उनकी शिक्षा पूर्ण करने में अपनी भूमिका निभाएं ,कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा अपनी जिज्ञासा का समाधान किया गया प्रतिभागियों के प्रश्न उत्तर एवं शंका समाधान हेतु विकासखंड समन्वयकसुधीर तिवारी द्वारा विस्तार से विचार विमर्श किया गया अंत में कार्यक्रममेंआभार श्री भीम सिंह द्वारा माना गया।

जोबट से वासुदेव वाणी की रिपोर्ट
