हल्का गिल में जनसेवा के साथ भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटे गगनदीप सिंह सनी कैन्थ(मनीष मित्तल ब्यूरो चीफ लुधियाना/

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज, क्षेत्र के लोगों से लगातार कर रहे संपर्क

लुधियाना: हल्का गिल में भाजपा नेता गगनदीप सिंह सनी कैन्थ, जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण लुधियाना, लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जनसेवा के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ना उनकी गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा है।

वहीं गुरशरण सिंह राजपूत, जिला महासचिव भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना ग्रामीण भी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों नेताओं द्वारा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर ध्यान दिया जा रहा है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और हल्का गिल के स्थानीय मुद्दों को उठाने पर जोर दिया जा रहा है।

मनीष मित्तल एवं वीरेंद्र पाल सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *