हावड़ा: गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से हावड़ा में विशेष जलयान के माध्यम से निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री उमेश राय ने गंगा नदी में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और करीब चार घंटे तक विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की स्थिति का आकलन किया। दौरा पूरा करने के बाद उन्होंने संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना तथा उनकी प्रगति की समीक्षा करना था।
रिपोर्ट: पुष्पा शाव | हावड़ा

