महराजगंज में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शम्स तबरेज खान चाणक्य न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ महराजगंज।।

महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार, 27 नवंबर को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में संचालित स्कूल और कॉलेज के वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूली वाहनों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों को अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए जागरूक किया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *