मोतिहारी के पत्रकारों को मिला अपना भवन, डीएम सौरभ सुमन यादव ने किया शुभारंभ

जिले के पत्रकारों का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा हो गया। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को पत्रकार भवन (प्रेस क्लब भवन) का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में पहुंचे जिलाधिकारी का डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित उपस्थित पत्रकार साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उन्हें काम करने के लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान मिलना बेहद जरूरी था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भवन को जल्द ही सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि यह भवन पत्रकारों के लिए पूरे दिन बैठकर खबरें लिखने, संपादन करने और आपसी विचार-विमर्श के लिए बेहतर और उपयोगी सिद्ध होगा।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर राजन दत्त द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, आनंद प्रकाश, कैलाश गुप्ता,ब्रजेश कुमार, इंतजारूल हक,अरविंद कुमार, पंकज कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, सोनू सिंह, अवनिश कुमार सिंह,अमित कुमार ,प्रतिक कुमार सिंह कौशल,किशोर तिवारी सोहराबआलम ,संजय कुमार मिश्र, रजनीश कुमार, रोहित कुमार, मनिष कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए कौशल किशोर तिवारी जिला मोतिहारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *