संजय कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चाणक्य न्यूज़ देवरिया मौर्य व बरौनी-ग्वालियर के ठहराव पुनर्बहाली को रेल महाप्रबंधक से सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के पत्र और क्षेत्रीय जनता के हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को सौंपा साथ में समाजसेवी प्रमोद यादव, एवं पत्रकार संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, एवं प्रभारी बृजेश मिश्र

भाटपार रानी , देवरिया /

गोरखपुर छपरा रेल खण्ड के बनकटा रेलवे स्टेशन पर करोना काल से पूर्व की भांति मौर्य एक्सप्रेस एवं बरौनी-ग्वालियर मेल ट्रेन ठहराव पुनर्बहाली की मांग को लेकर सांसद सलेमपुर द्वारा के पत्र दिनांक 02 नवंबर 026 के साथ पत्रकार, कवि एवं समाजसेवी बृजेश मिश्र ने सोमवार 02 नवंबर को गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवडकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की प्रमुख मांगों को महाप्रबंधक के समक्ष रखते हुए अपने ढंग से स्वलिखित कविता एवं सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी के पत्र 02 नवंबर 2026 के जरिए मजबूत एवं आग्रह पूर्ण तरीके के साथ बनकटा रेलवे स्टेशन पर करोना काल से पूर्व की भांति मौर्य एक्सप्रेस अप एवं डाउन व बरौनी ग्वालियर ट्रेनों के ठहराव पुनर्बहाली की मांग के समर्थन में क्षेत्रीय जनता के हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर उदय बोरवडकर को दिया गया। वहीं बृजेश मिश्र ने कहा कि बनकटा रेलवे स्टेशन आसपास के दर्जनों डिग्री कालेजों, दो दर्जन इंटर कालेजों, एवं करीब चार दर्जन से अधिक हाई स्कूल एवं कई दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन एवं शिक्षा अध्ययन का एक मात्र प्रमुख साधन है। जो करोना काल से पूर्व में यहां मौर्य एक्सप्रेस एवं बरौनी-ग्वालियर मेल का ठहराव होने से छात्र छात्राओं एवं यात्रियों को काफी सुविधा मिलती जाती थी। लेकिन करोना काल के बाद ठहराव बहाल नहीं होने से क्षेत्र के यात्रियों, छात्र छात्राओं व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों एवं अन्य रेल यात्रियों को आवागमन में लगातार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महाप्रबंधक गोरखपुर से मिल कर उन्होंने रेल प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव पूर्ववत बहाल करने की मांग की है। वहीं पत्रकार कवि समाजसेवी द्वारा अपने कविताओं के माध्यम से अवगत कराने से काफी प्रभावित एवं प्रसन्न दिखे महाप्रबंधक ने त्वरित रूप से मांग पत्र को रिमार्क करते हुए अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सभी को बिना पानी पिलाए नहीं जाने दिया जो मानवीयता की मिसाल बनी।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद यादव, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी तथा पत्रकार संघ के जिला प्रभारी एवं पत्रकार बृजेश मिश्र उपस्थित रहे। वहीं महाप्रबंधक ने मांगपत्र प्राप्त कर उपस्थित समाजसेवियों मीडिया कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। अब क्षेत्रीय जनता को उम्मीद है कि सांसद द्वारा लिखे पत्र सहित जनता के हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र पर रेल प्रशासन सकारात्मक पहल करते हुए बनकटा रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव को पुनः बहाल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *