गायत्री शक्तिपीठ जोबट में श्रीमद् भागवत कथा एवं गोपाष्टमी महोत्सव के प्रचार पत्रक का विमोचन

रिपोर्टर वासुदेव वाणी

​जोबट। नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आगामी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ सप्ताह एवं गोपाष्टमी महोत्सव के प्रचार पत्रक (पंपलेट) का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया।
​गायत्री गोपाल गौशाला जोबट के तत्वावधान में दीपावली के पावन पर्व के पश्चात 12 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रकाश जी शर्मा के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अमृतमयी ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी।
​17 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव
आयोजन समिति के अनुसार, कथा के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 को ‘वार्षिक गोपाष्टमी महोत्सव’ अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस विशेष दिन के कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेंगे:
​दोपहर 12:00 बजे: गौ माता की भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग समर्पण।
​सायं 4:30 बजे: गौशाला के विगत वर्ष का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
​सायं (आय-व्यय के पश्चात): विशाल अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण।
​रात्रि 8:00 बजे: पंडित कमल किशोर जी नागर के श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य भजन संध्या की प्रस्तुति।
​विमोचन अवसर पर प्रबुद्धजनों की गरिमामय उपस्थिति
पत्रक विमोचन के इस विशेष कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंध ट्रस्टी शिवराम वर्मा, गायत्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष राजेंद्र टवली, उपाध्यक्ष श्रीमती केसर राठौड़, कोषाध्यक्ष रजनीकांत वाणी, ट्रस्टी जगदीश राठौड़, महेश राठौड़ एवं श्रीमती पुष्पा राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​इसके अतिरिक्त रमेश चंद्र राठौड़, सुखदेव टवली, प्रकाश वाणी, अनिल श्रीवास्तव, सातुलाल राठौड़, विजय खत्री तथा मातृशक्ति की ओर से शर्मिला अगाल, वंदना राठौड़, सरोज टवली, मंजुला वाणी, मधुबाला शर्मा, ललिता राठौड़ सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों व धर्मप्रेमी बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजकों ने समस्त नगरवासियों से कथा एवं गोपाष्टमी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *