बाँदा। जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज, बाँदा स्थित PET-2026 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।
🔹 परीक्षा कक्षों एवं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
🔹 सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली की समीक्षा की।
🔹 केंद्र व्यवस्थापक को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹 परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों पर PET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
जिला प्रशासन अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित परीक्षा का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#PET2026 #DM_Banda #Banda #UPSSSC #BandaAdministration

लोकेशन -बांदा उत्तर प्रदेश रिपोर्टर -मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ * जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
