जिलाधिकारी महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में आज अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए कौशल किशोर तिवारी
जिला मोतिहारी

