सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं’-रोहिणी आचार्य

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सारण के राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज का नाम लेकर उन पर जमकर हमला बोला है.रोहिणी रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा कि क्या राष्ट्रीय जनता दल में अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है? क्या पार्टी के लिए मजबूती और ईमानदारी से काम करने वालों को अब बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि हरेलाल यादव पर अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़े गए हैं. उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकालना उन लोगों की साजिश है, जो खुद पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं.रोहिणी आचार्य ने सीधे तौर पर संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा कि ये लोग पार्टी में रहते हुए संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. सारण का पूरा जिला संगठन अब वैसे लोगों के कब्जे में आ चुका है, जो कहने को तो राजद में हैं, लेकिन हकीकत में विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग चुनाव के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं.


चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए
अनिल कुमार चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *