आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ, जहां 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो हुआ।
कार्यक्रम को देखते हुए पटना में कई रूट्स डायवर्ट किए गए। बह 8 बजे से शाम 3 बजे तक नई रूट्स बंद किए गए हैं। गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह बंद रहा।
इसके अलावा एयरपोर्ट, बेली रोड, पटेल गोलंबर, गर्दनीबाग, सहित कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। कई जगह बैरिकेडिंग की गई, जिससे जाम लगा। गयाजी रूट सहित शहर की अन्य सड़कों पर करीब डेढ़ किमी तक जाम लगा। जिन लोगों को एयपोर्ट जाना था उन्हें 3 घंटे पहले निकलना पड़ा।
जाम में फंसे लोगों ने कहा, सरकार अपनी सुविधा के अनुसार काम कर रही है। लोगों से मतलब नहीं है। सुबह 9 से 10 ऑफिस जाने का टाइम होता है। ये समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार को ये कार्यक्रम संडे को रखना चाहिए था।एक यात्री ने कहा कि सरकार ने हमारी परेशानी बढ़ा दी है। एक बुजुर्ग बोले कि ऐसा नेता होता है जो रोड जाम कर दे।
न रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद रही
- पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर सभी तरह की गाड़ियां बैन रहीं। जीपीओ के ऊपर-नीचे से कोतवाली की ओर और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहा।
- डाकबंगला चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया गया। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों की एंट्री नहीं मिली।
- जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पीटल या पीएमसीएच और अन्य नजदीकी हॉस्पीटल पहुंचा जा सकता था।

