फिर गोलियों से गूंज उठा पटना, JDU विधायक के दोस्त दिलीप पर फायरिंग, हालत नाजुक

[12:10 pm, 1/4/2026] +91 99342 59492: न्यूज़ टुडे टीम अपडेट पटना एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल उठी. शास्त्रीनगर थाना इलाके के शिवपुरी नाला के पास मंगलवार रात अपराधियों ने कारोबारी दिलीप सिंह पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. कारोबारी दिलीप सिंह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक श्याम रजक के करीबी माने जाते हैं.

बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही मौके के आसपास घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही दिलीप सिंह पहुंचे, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. दिलीप सिंह शहर के जाने-माने कारोबारी बताए जाते हैं. वे निर्माण और इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करने का काम करते हैं.

दिलीप सिंह का स्थानीय व्यापारिक हलकों में अच्छा नेटवर्क माना जाता है. साथ ही वे जदयू विधायक श्याम रजक के करीबी मित्र भी बताए जा रहे हैं, जिस वजह से इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
[1:00 pm, 1/4/2026] +91 99342 59492: रक्सौल अनुमंडल प्रशासन ने उर्वरक कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद संबंधित गोदामों को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी और तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुमंडल प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिर गोलियों से गूंज उठा पटना, JDU विधायक के दोस्त दिलीप पर फायरिंग, हालत नाजुक
फिर गोलियों से गूंज उठा पटना, JDU विधायक के दोस्त दिलीप पर फायरिंग, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *