आदापुर में महागठबंधन का विरोध मार्च, स्टेशन चौक पर पुतला दहन

कांग्रेस आश्रम कार्यालय से निकला मार्च; मुबारक अंसारी की अध्यक्षता में शामिल हुए गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता

आदापुर (पूर्वी चंपारण)- इंडिया महागठबंधन के निर्देश पर बुधवार को आदापुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस आश्रम कार्यालय से निकले मार्च में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के बाद स्टेशन चौक पर पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

राजद नेता सरफुद्दीन आलम से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता महागठबंधन के प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी ने की। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस आश्रम कार्यालय में एकत्र हुए, जहां से मार्च की शुरुआत हुई।

कांग्रेस आश्रम से निकला मार्च आदापुर बाजार होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए। कार्यालय से बाजार और स्टेशन चौक तक आयोजित इस कार्यक्रम में महागठबंधन के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता देवचंद प्रसाद यादव, राजीव रंजन गुप्ता और इनामुल हक सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *