प्रत्यय अमृत पर 79 लाख कर्ज, पत्नी करोड़पति; CM के तीनों सचिव से ज्यादा पैसा OSD गोपाल के पास
बिहार सरकार के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारियों की संपत्ति ऑनलाइन जारी कर दी गई है।

दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट में जानिए बिहार के दो बड़े अधिकारी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति कितनी है। किसके पास कितना सोना है। कितनी अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के नाम पर कितनी संपत्ति है।
पहले जानिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और उनकी पत्नी की संपत्ति
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से धनवान हैं। प्रत्यय अमृत से ज्यादा उनकी पत्नी के पास दौलत है। उनकी पत्नी के पास करीब एक किलो सोने के गहने हैं। तीन किलो चांदी के गहने हैं।
बिहार के मुख्य सचिव ने 79 लाख रुपए कर्ज ले रखा है। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन लिया है। उनके पास 15 हजार 400 रुपए कैश है। उनकी पत्नी के पास 10 हजार 408 रुपए हैं।