कार्यालय से लेकर बिस्मिल नगर और फरेंदा रोड तक पहुंचीं डॉ. पुष्पलता मंगल, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
महराजगंज। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर के साथ बिस्मिल नगर एवं फरेंदा रोड पर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों के किनारे रखे गमलों, आसपास के क्षेत्रों तथा सफाई व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, गमलों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इस अभियान में कर्मचारियों के साथ-साथ नगरवासियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ और सुंदर शहर की पहचान बनती है।
निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, आरिफ खान, सफाई नायक इंद्रासन, जगमोहन राय, उपेंद्र, रेवेन्यू इंस्पेक्टर आशीष यादव, लालबहादुर एवं उपेंद्र वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर की स्वच्छता पर पालिका अध्यक्ष सख्त, गंदगी और लापरवाही पर दी चेतावनी शम्स तबरेज खान , चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ महराजगंज उत्तर प्रदेश।
