युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित ‘फिट इंडिया’ अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर आज दिनांक 29.11.2026 को देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के तहत धौलपुर पुलिस की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में आयोजित साइकिल रैली आरएसी लाइन धौलपुर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। रैली में जिला पुलिस एवं आरएसी धौलपुर के जवानों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए साइकिल चलाई तथा आमजन को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर श्री बृजलाल, एलओ पुलिस लाइन धौलपुर श्री मोहन सिंह, हवलदार मेजर श्री जसराम सिंह सहित जिला पुलिस एवं आरए
सी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं आमजन को नियमित शारीरिक गतिविधियों, साइकिलिंग और व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है। स्वस्थ शरीर एवं सकारात्मक जीवनशैली एक स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक दक्षता एवं फिटनेस उनकी कार्यक्षमता का भी अभिन्न हिस्सा है।
धौलपुर पुलिस फिट इंडिया अभियान के तहत धौलपुर पुलिस एवं आरएसी जवानों ने निकाली साइकिल रैली पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में आरएसी लाइन धौलपुर से कलेक्ट्रेट तक हुआ आयोजन, जवानों ने दिया फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
