मासूम अनन्या की मौत के मामले में न्याय की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम अनन्या के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना एवं उपचार के दौरान उसकी मौत के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस दौरान निर्मेष मंगल ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह हृदयविदारक घटना बेहद दुखद और व्यथित करने वाली है। एक परिवार ने अपनी मासूम बेटी को खो दिया है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे हर संभव सहयोग के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला सचिव कुंदन सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, राजेश निषाद, समीम खान, रिंकू तिवारी, मकसूद खान, शेख अब्दुल्ला, विनोद गौतम, सत्यम पटेल, सभासद प्रतिनिधि राजू पासवान, अमन यादव, शुभम तिवारी, आरिफ खान, अभय कुमार गुप्ता सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *