नाम – अविनाश साहू पद – संवादाता जिला – बालोद राज्य – छत्तीसगढ़ फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर बालोद में निकली रैली, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेश

बालोद, 29 नवंबर 2026। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर रविवार सुबह जिला मुख्यालय में साइकिल रैली निकाली गई। सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान से सुबह 6:30 बजे शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, बालक-बालिकाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर रामकुमार सोनकर ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

रैली बुनियादी स्कूल परिसर से निकलकर घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, मधु चौक, सदर मार्केट और पुराना बस स्टैंड होते हुए पुनः घड़ी चौक मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान नशामुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर डिप्टी कलेक्टर रामकुमार सोनकर ने सभी प्रतिभागियों, खिलाड़ियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *