एकता कॉलोनी और कैलाश नगर में करवाई गई फॉगिंग, पार्षद पल्लवी विनायक एवं विपिन विनायक ने जनहित में उठाया कदम

लुधियाना: वार्ड नंबर 3, नूरवाला रोड के अंतर्गत आने वाली एकता कॉलोनी और कैलाश नगर में आज मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करवाई गई। यह कार्य श्री अश्वनी कुमार अग्निहोत्री एवं श्री दिनेश मंगल जी के सहयोग से संपन्न हुआ।(मनीष मित्तल ब्यूरो चीफ लुधियाना)

इस अवसर पर काउंसलर पल्लवी विनायक एवं विपिन विनायक द्वारा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए फॉगिंग करवाने की पहल की गई।

फॉगिंग होने से क्षेत्र के लोगों को मच्छरों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस जनहित के कार्य के लिए सहयोग करने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं पार्षद परिवार का आभार व्यक्त किया।

जनहित के कार्यों में सहभागिता और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना ही जनसेवा का उद्देश्य है।

मनीष मित्तल
ब्यूरो चीफ, लुधियाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *