दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, राहुल, ममता, अखिलेश मौजूद:दावा- 23 दल पहुंचे; यूथ कांग्रेस ने राहुल के खिलाफ लगे पोस्टर हटाए

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की आज 7वीं बैठक चल रही है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, TMC चीफ ममता बनर्जी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत समेत ब्लॉक में शामिल अन्य दलों के नेता भी भी पहुंचे हैं। शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े हैं।

कांग्रेस ने बैठक में 23 विपक्षी दलों के शामिल होने का दावा किया है। 2 साल के अंतराल के बाद INDIA ब्लॉक की आज की बैठक हो रही है। आखिरी बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में खड़गे के घर पर हुई थी।दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे पाए गए थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टर को हटाया।

दिल्ली में I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक से पहले NCP (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले बोलीं- भारत आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है और विपक्ष इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *