लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 51 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में दिया आशीर्वाद 🔴 सेवा और सच | कोटा 29 नवंबर 2026, रविवार रिपोर्ट – राजेन्द्र सोयल ब्यूरो हेड , कोटा

आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बेटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 51 निर्धन एवं वंचित कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर सभी नवदंपतियों को उनके नवजीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि –

“विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों के जुड़ने और जीवन की नई यात्रा का पवित्र संस्कार है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे परिवारों को संबल देने के साथ सामाजिक सहभागिता, संवेदना और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा –

“बेटियों का सम्मान हमारी संस्कृति के मूल संस्कारों में निहित है। उनका वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है, जब उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिलें। विवाह के बाद भी उनकी पहचान, आकांक्षाओं और स्वाभिमान का सम्मान बना रहे। बेटी फाउंडेशन की यह पहल सामाजिक सहयोग और समरसता का सराहनीय उदाहरण है।”

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बेटियों का सम्मान हमारे पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बने तथा सभी नवदंपतियों का जीवन प्रेम, विश्वास और मंगलमय सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।

समारोह में 51 नवदंपतियों ने एक साथ सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। मौके पर मौजूद लोगों ने बेटी फाउंडेशन की इस पहल की जमकर सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *