लुधियाना: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट टिकट बेचने वाले कुछ व्यक्तियों पर यात्रियों से प्रत्येक टिकट पर निर्धारित किराये से ₹10 अतिरिक्त लेने का आरोप सामने आया है।
सवाल यह है कि जब रेलवे द्वारा टिकट का किराया निर्धारित किया गया है, तो यात्रियों से अतिरिक्त पैसे किस अधिकार से वसूले जा रहे हैं?
डीआरएम फिरोजपुर से मांग है कि इस मामले में तुरंत गुप्त जांच करवाई जाए। टिकट काउंटरों और टिकट बिक्री करने वाले निजी व्यक्तियों की जांच की जाए तथा यदि अतिरिक्त वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
रेलवे प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि यात्रियों की जेब पर बिना वजह अतिरिक्त बोझ न पड़े।
क्या डीआरएम फिरोजपुर इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे?
मनीष मित्तल
ब्यूरो चीफ, लुधियाना
