कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तिरमुहानी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
शम्स तबरेज खान , चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ महराजगंज
अपर पुलिस अधीक्षक ने किया घाट का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
महराजगंज, 24 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने तिरमुहानी घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्तिक पूर्णिमा का मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

