पीस कमेटी की बैठक में चार एसडीएम की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, कठोर चेतावनी देने के निर्देश

संजय कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चाणक्य न्यूज़ इंडिया देवरिया

पीस कमेटी की बैठक में चार एसडीएम की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, कठोर चेतावनी देने के निर्देश

देवरिया 06 नवंबर

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बैठकों में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही अथवा आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करें।
जिन अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जिलाधिकारी द्वारा दी गई है उनमें रुद्रपुर के न्यायिक उप जिलाधिकारी विकास कुमार वर्मा, बरहज के न्यायिक उप जिलाधिकारी शशिकांत मणि, सलेमपुर के न्यायिक उप जिलाधिकारी रामनयन सिंह तथा एएसडीएम नम्रता सिंह सम्मिलित है, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा कठोर चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *