रक्सौल के विशाल कुशवाहा बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना में मंत्री दीपक प्रकाश ने सौंपा मनोनयन पत्र; युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

श्यामल प्रतीक | रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर

रक्सौल, पूर्वी चंपारण। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने रक्सौल के विशाल कुशवाहा को अपनी बिहार युवा इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

विशाल कुशवाहा ने कहा कि वे युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही।

मनोनयन पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का आभार जताया। बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

उत्तम कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, दीपू कुमार और पीयूष गुप्ता सहित कई समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *