मध्य प्रदेश का बढ़ा मान: रीवा के 65 वर्षीय ओंकार प्रसाद दीक्षित तुर्की में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी,

*मध्य प्रदेश का बढ़ा मान: रीवा के 65 वर्षीय ओंकार प्रसाद दीक्षित तुर्की में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर में दिखाएंगे दम*
*मप्र रटेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया*
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के 65 वर्षीय ओंकार प्रसाद दीक्षित ने अपनी खेल प्रतिभा से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। टेनिस के प्रति उनका जुनून इस उम्र में भी बरकरार है। ओंकार दीक्षित को आगामी 8 से 13 नवंबर 2026 तक तुर्की में होने वाली वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वे पिछले वर्ष अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।
ओंकार दीक्षित ने शासकीय सेवा के दौरान भी टेनिस में अपनी पहचान बनाई और ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते। उनकी यह उपलब्धि रीवा, विंध्य और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *