PATNA में दरोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

एग्जाम रद्द के विरोध में प्रदर्शन; छात्र बोले- हम भी वर्दी पहनते,

सरकार ने सब छीन लिया

PATNA में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरे हैं। इनके हाथ में पोस्टर है।

जिस पर लिखा है- एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय है…2 कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया।

छात्र लगातार बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। छात्रों को कंट्रोल करने के लिए एक पुलिस वाले ने लाठी भांजी। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की तरफ बढ़ गए हैं।

अभ्यर्थियों को रोकने की PATNA पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर कंटीले तार लगाए और लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की है।

प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी ने कहा, “एक महीने में हमलोग भी इनके जैसी वर्दी पहनते, लेकिन सरकार ने हमारा सब कुछ छीन लिया। भीषण गर्मी के बीच हमने फिजिकल की तैयारी की, लेकिन सरकार ने हमारी सारी मेहनत बर्बाद कर दी।”

दूसरी ओर PATNA के गर्दनीबाग में AISA की ओर से छात्र-युवा महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें BPSC, BSSC, दरोगा और बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *