71वीं वाहिनी मुख्यालय में वित्तीय जागरूकता कार्यशाला, एसबीआई के विशेषज्ञों ने बताईं बैंकिंग सुविधाएं
रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर श्यामल प्रतीक
मोतिहारी। सशस्त्र सीमा बल की 71वीं वाहिनी के मुख्यालय परिसर में 30 सितंबर 2026 को वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बलकर्मियों को बैंकिंग सुविधाओं, बीमा योजनाओं और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में भारतीय स्टेट बैंक की गायत्री नगर शाखा, मोतिहारी के मुख्य प्रबंधक श्याम चन्द्र झा और फाइनेंशियल एडवाइजर इन्द्रदीप कुमार ने बलकर्मियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बलकर्मियों के लिए बैंक की विभिन्न सुविधाओं तथा अन्य वित्तीय सेवाओं के संबंध में बताया।
इस दौरान वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से बचाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। बैंक प्रतिनिधियों ने सुरक्षित बैंकिंग के तरीकों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की। कार्यशाला में वाहिनी के बलकर्मियों ने भाग लिया और सुरक्षित एवं प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के संबंध में अपनी जानकारी बढ़ाई।
