राष्ट्रीय लोक मोर्चा में आज प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव:आलोक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार पंकज के बीच मुकाबला; रविंद्र भवन में राज्य अधिवेशन का आयोजन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के संगठनात्मक चुनाव के तहत आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन में आयोजित राज्य अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हजारों क्रियाशील सदस्य, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रहेगी।

दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आलोक कुमार सिंह और प्रशांत कुमार पंकज के नामांकन वैध पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद दांगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया जाता है तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *