भारत-नेपाल सीमा पर आबकारी की कार्रवाई: नेपाली शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल | भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्सौल उत्पाद (आबकारी) थाना पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नेपाल निर्मित 1.80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई है।

रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर श्यामल प्रतीक

उत्पाद अंचल रक्सौल के प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राहुल कुमार (डुमरी, रामगढ़वा), धीरज कुमार (लछुमनवा, पलनवा), शंभू शर्मा (कोइरियाटोला, रक्सौल) और रवि रंजन (डिकराहा, संग्रामपुर) को गिरफ्तार किया गया।

चारों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि बरामद शराब नेपाल से किस रास्ते भारत लाई गई और इसके पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, अन्य आबकारी कर्मियों तथा सशस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *