ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ नियमित मासिक निरीक्षण

रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर: श्यामल प्रतीक

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। प्रतिमाह होने वाले नियमित निरीक्षण के तहत वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात सुरक्षा प्रहरियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण में पूर्वी चंपारण के उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय भी उपस्थित थे। राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मासिक निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *