त्र प्रदर्शन-गाड़ियों से झंडा उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक:लाठीचार्ज पर आज भी हंगामे के आसार; JDU बोली- अगली बार नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे तेजस्वी

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज 5वां और आखिरी दिन है। सत्र का अंतिम दिन भी हंगामेदार होने वाला है। विधानसभा की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है, केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

तेजस्वी के विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होने पर मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगली बार जनता नेता विपक्ष भी नहीं बनाएगी। छात्रों के प्रदर्शन के ऐलान के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक गाड़ी से झंडा हटाकर विधानसभा पहुंचे हैं।

अबतक सत्र के चारों दिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अनुपस्थित रहीं।

गुरुवार को मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सवाल भी पूछा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कहां हैं, बीमार तो नहीं हैं? वहीं, बताया जा रहा कि आज सत्र के आखिरी दिन तेजस्वी सदन में मौजूद रह सकते हैं।

शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नों के उत्तर लेने के साथ ही पथ निर्माण विभाग के मंत्री बिहार अभियंत्रण सेवा वर्ग- 2 भर्ती संशोधन नियमावली, 2026 और बिहार तकनीकी सेवा संशोधन नियमावली 2026 की प्रति मेज पर रखेंगे। गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे। मानसून सत्र का अंतिम दिन है, इसलिए विधानसभा में अध्यक्ष और विधान परिषद में सभापति का समापन भाषण होगा।

वीर कुंवर सिंह स्मारक और म्यूजियम के हालात पर वाद विवाद

वहीं, विधान परिषद में महेश्वर सिंह सहित 6 सदस्य भोजपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्मारक और म्यूजियम की दयनीय स्थिति पर सरकार से सवाल करेंगे। जीवन कुमार का सवाल राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत विशिष्ट- नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष जिनकी सेवा 10 वर्ष से कम बची है, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक पेंशन की व्यवस्था करने के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

वंशीधर ब्रजवासी पुरानी पेंशन योजना के लाभ की मांग करेंगे। इसी के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम अनुपूरक व्यय-विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद होगा।

सदन के बाहर और अंदर सुलगा छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा

गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायक बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पोर्टिको में लाठीचार्ज और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा हटाओ, शिक्षा बचाओ… के नारे के साथ विपक्षी विधायक धरना पर बैठे रहे। पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

वहीं, सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नारेबाजी की। बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव ने कहा था, डाकबंगला चौराहे पर जो कल प्रदर्शन हुआ, वो छात्र नहीं, गुंडे थे। मेरे ऊपर हमला किया गया। मेरे गार्ड्स पर हमला हुआ। कल मेरी हत्या हो जाती। वो सब राजनीति पार्टी के गुंडे थे। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया।

कल छात्रों के मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव हुआ खारिज

मानसून सत्र में कई विधेयक सरकार की ओर से पास कराए गए, लेकिन विपक्ष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करता रहा। गुरुवार को आरजेडी नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने विधान परिषद में कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लाया कि सभी मुद्दों को छोड़ सरकार छात्रों के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा कराए। सभापति ने उनका कार्यस्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *