बिहार राज्य जिला मोतिहारी रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रक्सौल के साथ
रक्सौल के बाटा चौक का निरीक्षण किया गया। यहां पर जाम की समस्या नहीं रहे इसको लेकर सभी जरूरी कदम उठाने पर विमर्श किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सड़क के आस पास का अतिक्रमण शीघ्र हटवाया जाय।समय-समय को पथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लेकर अवैध रूप से खड़ी वाहनों से लगातार फाइन वसूली का अभियान चलाया जाय।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक ड्यूटी पर जो सिपाही रहेंगे वह ट्रैफिक वर्दी में रहेंगे और सभी वाहनों को यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी के साथ चलने का निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि जरूरी पड़े तो यातायात पुलिस ट्रॉली भी लगाया जाय।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए कौशल किशोर तिवारी जिला मोतिहारी

