मकान में महिला रेंटर की मिली लाश:मुंह से निकल रहा था झाग, 7 दिन पहले शादी हुई थी तय; जीजा बोले- मर्डर हुआ

पटना में मंगलवार को एक मकान में महिला रेंटर की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। कमरे में उसकी लाश मिली। मुंह से झाग निकल रहा था। मृतका असम की रहने वाली माइटी उर्फ मीना है। जिसकी शादी 7 दिन पहले ही तय हुई थी। माइटी हाउस मेड का काम करती थी।

सुबह मकान मालिक ने मामले की जानकारी डायल-112 की पुलिस को दी थी। 3 दिनों से बीमार थी। जीजा चंदन ठाकुर ने संदेह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि माइटी बीमार थी। इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई। मुझे मकान मालिक ने बताया था कि माइटी बेड पर है। यहां आया तो फर्श पर पड़ी थी।

मकान मालिक ने ही मर्डर कराया है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-12 की है।

माइटी को डॉक्टर से दिखाया था

मकान मालिक के बेटे राणा सिंह ने कहा कि 3 दिन से महिला बीमार थी। माइटी पिछले 8 साल से यहां रह रही थी। हमलोगों डॉक्टर से दिखाया था। होम आइसोलेशन में रखा था। स्लाइन चढ़ाया गया था।

कल देर रात में हमलोगों ने कहा था, दरवाजा लॉक मत करना, लेकिन दोनों तरफ से उसने दरवाजे बंद कर लिया। सुबह हमलोगों ने शीशा तोड़कर देखा तो मुंह से झाग निकल रहा था।

तीन महीने पहले बेटी के पास आया था- पिता

पिता सूरज लामा ने कहा कि पिछले 2 महीने से मैं काम पर मनेर चला गया था। 3 दिन पहले भी आया था, खर्च वगैरा दिया था बेटी को। मुझे फिलहाल संदेह नहीं है। बचपन से यही रहती थी। इसीलिए छोड़कर चला जाता था।

DGP और मुख्यमंत्री से मिलकर घटना की जानकारी दूंगा। लड़की बीमार थी, इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई। जो संदेह पैदा करता है।

आज सुबह घटना के बाद जानकारी दी गई। मैंने एक सप्ताह पहले इसकी शादी की बात BMP में एक कुक से चलाई थी।

दीघा थानेदार अविनाश कुमार ने कहा कि पुलिस को सुसाइड की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल पर हो रही जांच

घटनास्थल पर ASP लॉ एंड ऑर्डर 2 कोमल मीणा भी पहुंची हैं। कोमल मीणा ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच हो रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जो भी संदेह है, सबकी जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *