कटिहार जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अहद के रूप में हुई है, जो कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. कार्रवाई में कटिहार पुलिस के साथ देश की कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.प्राथमिक जांच में आरोप है कि मोहम्मद अहद पाकिस्तान में सक्रिय गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन के संपर्क में थाॉ. जांच एजेंसियों के अनुसार, राणा हुसैन का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन शहजाद भट्टी के नेटवर्क से बताया जा रहा है, जो भारत विरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ने और साजिश रचने का प्रयास करता है.जांच में यह भी आरोप है कि मोहम्मद अहद इस नेटवर्क के लिए लोकल लाइनर (स्थानीय सहयोगी) की भूमिका निभा रहा था. वह कथित तौर पर व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत विरोधी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा था. सुरक्षा एजेंसियां उसके डिजिटल नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच में जुटी हैं.
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए
अनिल कुमार चौधरी
