अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक वांछित आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। साथ ही पूर्व में दर्ज अवैध बजरी प्रकरण में करीब एक माह से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 जुलाई को बनास नदी क्षेत्र में झूर गांव के पास अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। इस संबंध में थाना चौथ का बरवाड़ा में बीएनएस की धारा 303(2) एवं एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर चालक एवं मालिक की तलाश जारी है।
इसके अलावा थाना के एक अन्य प्रकरण में करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी कालूराम पुत्र अर्जुन लाल मीणा (30 वर्ष), निवासी भैरू भूल्या, थाना बरौनी, जिला टोंक को मुखबिर की सूचना पर शिवाड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *