दवा माफिया रवि-गिरीश की तलाशी में छापेमारी:ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिले थे 95 लाख के नशीले इंजेक्शन-कफ सिरप, बाहर से आती थी खेप

पटना पूर्वी इलाके में पुलिस सुखे नशे और इस धंधे से जुड़े माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को रामकृष्णा नगर इलाके के न्यू श्री राम ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप बरामद किया था। जिसकी कीमत बाजार में 95 लाख रुपए आंकी गई थी।

इस मामले में रामकृष्णा नगर के ऋषि और सुपौल के अब्दुल्ला को पुलिस ने पकड़ा था। इनके पास और निशानदेही से 33500 एम्पुल नशीले इंजेक्शन और 4000 पीस प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किए गए थे। इन दोनों ने पुलिस की पूछताछ में कदमकुआं के रवि और ट्रांसपोर्ट गोदाम के ऑनर गिरीश का नाम बताया था। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही है। आज भी पुलिस की ओर से उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

रामकृष्णा नगर के गोदाम में स्टॉक होती थी खेप

ऋषि और अब्दुल्ला ने पुलिस को बताया है कि दूसरे राज्यों से नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप की खेप मंगा कर रामकृष्णा नगर के गोदाम में बल्क में स्टॉक किए जाते थे। यहां से कार्टन में रखकर सीमांचल के सुपौल अररिया पूर्णिया समेत बॉर्डर इलाके में बस और निजी गाड़ियों के जरिए भेजे जाते थे। इसके अलावा राम कृष्ण नगर, चित्रगुप्त नगर, पत्रकार नगर, गोपालपुर, गौरीचक बहादुरपुर इलाके में अब्दुल्ला और उसके साथी कार्टून में रखकर ई-रिक्शा ऑटो से सप्लाई करते थे।

स्पेशल टीम बनाई गई है

पूर्वी इलाके में एसपी परिचय कुमार की ओर से एक स्पेशल टीम बनाई गई है। जो सिर्फ सुख नशे के खिलाफ कार्रवाई में शामिल है। इसमें सभी यंग SHO को रखा गया है। पत्रकार नगर SHO सोनू कुमार, चित्रगुप्त नागर SHO शंकर झा, बहादुरपुर SHO शुभम झा, समेत अन्य पदाधिकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *