टोंक से एस रहमान।जिला कैमिस्ट एसोसिएशन टोंक ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन किया ।

टोंक। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन, टोंक द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। टोंक जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन आहूजा एवं जिला सचिव विवेक विजयवर्गीय,संरक्षक बलदेव विजय, सह सचिव गोविल गर्ग,तहसील अध्यक्ष रूपचंद बुलानी सहित निर्मल जैन,महेश बुलानी,तरुण ग्वालानी,पवन शर्मा,रामसागर पाराशर साहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर केंद्र एवं राज्य सरकार तक कैमिस्टों की विभिन्न मांगों को पहुंचाने तथा आवश्यक हस्तक्षेप करने की मांग की है।
एसोसिएशन के सचिव विवेक विजयवर्गीय ने बताया कि राजस्थान कैमिस्ट अलायंस एवं ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर यह बंद आयोजित किया जा रहा है। संगठन के अनुसार देशभर के लगभग 12.40 लाख कैमिस्ट एवं करोड़ों लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है।
ज्ञापन में अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉर्पोरेट घरानों द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग (हिंसक मूल्य निर्धारण), तथा GSR 220(E) एवं GSR 817(E) अधिसूचनाओं की वापसी जैसी प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन आहूजा का कहना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री और अत्यधिक डिस्काउंट की प्रवृत्ति से छोटे एवं मध्यम कैमिस्टों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।
संगठन ने यह भी चिंता जताई कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, नकली प्रिस्क्रिप्शन का उपयोग, एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग तथा नकली दवाओं की उपलब्धता जैसी समस्याएं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं।
जिला कैमिस्ट एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि राज्य एवं केंद्र स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कर दवा वितरण व्यवस्था को सुरक्षित एवं संतुलित बनाया जाए तथा कैमिस्टों की आजीविका की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *