ससुराल में 4 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत:पिता बोले- दामाद, सास और ससुर ने मिलकर मारा है, मरने से पहले बेटी की मां से हुई थी बात

भागलपुर में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता पूरन कुमार ने कहा कि शनिवार रात मौत से पहले बेटी काजल(22) ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी।

मां से कहा था, मुझे सेब खाने का मन कर रहा है। इसपर मां ने कहा था कि पापा से भेजवा देंगे। इसके बाद कॉल कट हो गया। दोबारा फोन लगाया तो उसने नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है।

पति राहुल सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। ससुराल वाले फरार हैं। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गंगा प्रसाद गांव की है।

पूरन मंडल ने कहा कि बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले रात 12 बजे ससुराल पहुंचे। उससे पहले वहां पुलिस पहुंच चुकी थी। काजल का शव उसके बेड पर पड़ा हुआ था। गाल, गले और गले से थोड़ा उपर जख्म के निशान थे।जिस बिस्तर पर काजल थी, वह गीला था। शव देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है।

शादी तीन दिसंबर को 2022 को राहुल से हुई थी। एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही बराबर दहेज लाने के लिए कहा जाता था। बेटी को दिक्कत न हो, इसके लिए अपनी क्षमता के अनुसार जो हो सका दिया। इन दिनों काजल गर्भवती थी। 15 से 20 दिन पहले बुरी तरह से मारपीट की हुई थी, जिसके बाद मधुसूदनपुर थाने में आवेदन भी दिया था। पति राहुल, सास उषा देवी, ससुर पिंटू मंडल और अन्य लोगों के साथ उसे मार डाला।मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पंखे से दुपट्टा मिला है, जबकि शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है। घटनास्थल की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *