गंगा दशहरा आज, पटना के घाटों पर जुट रहे श्रद्धालु:हस्त नक्षत्र, वज्र और रवियोग का बन रहा संयोग, स्नान-दान से पुण्य की मान्यता

आज गंगा दशहरा मनाई जाएगी। गंगा दशहरा पर उत्तरफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के साथ वज्र योग और रवियोग का संयोग बन रहा है। पटना के घाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। दानापुर के नासरीगंज स्थित फक्कर महतो घाट पर स्थान के लिए भीड़ लगी है।

ग्रह- गोचरों के उत्तम संयोग होने से इस पर्व की महत्ता और बढ़ गई है। वराह पुराण के अनुसार, इसी दिन धरती पर वृष लग्न और हस्त नक्षत्र में मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।

ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा पृथ्वी पर शुध्दता और संपन्नता लेकर आयी थी। प्रभु श्रीराम ने रामेश्वरम में इसी दिन शिवलिंग की स्थापना की थी। कुंडली में चंद्र दोष वाले जातकों को इस दिन शिव की पूजा-अर्चना करना उत्तम रहेगा।

गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त

शाही स्नान- सुबह 05:01 बजे से 06:21 बजे तक

सामान्य स्नान- प्रातः 05:01 बजे से पूरे दिन

गुली काल मुहूर्त: दोपहर 11:47 बजे से 01:28 बजे तक

चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: सुबह 08:24 बजे से दोपहर 01:28 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:20 बजे से 12:14 बजे तक

गंगा में स्नान से महापातकों से मिलेगी मुक्ति

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने स्कन्द पुराण के हवाले से बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को संवत्सरमुखी की संज्ञा दी गई है। इसमें स्नान और दान बहुत ही पुण्यप्रद माना गया है।

स्मृति ग्रंथ के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान और दान करने से दस महापातकों के बराबर के पापों से मुक्ति मिलती है।

भविष्य पुराण के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन स्नान, पूजा के बाद “ॐ नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः” का दस बार जप करने से कर्ज तथा कलंक के दोष से मुक्ति और अनंत पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *