M आवास के पास मिली शराब की खाली 10 बोतलें:सभी महंगे ब्रांड; सचिवालय थाना पुलिस ने हटाया, बोले- कैसे आई जांच कर रहे

बिहार में शराबबंदी के बीच मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की खाली 10 बोतलें मिली हैं। एक बोतल जमीन पर पड़ी थी। बाकी पेपर में रेप कर के एक कपड़े के थैले में रखी थी।

शराब की सभी बोतलें महंगे ब्रांड की हैं। एक बोतल की कीमत का मार्केट प्राइज 4 हजार से 5 हजार के बीच है।

शराब की बोतल मिलने की सूचना पर सचिवालय थाना प्रभारी गौतम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी खाली बोतलों को हटवाया। उन्होंने कहा, मामले की जांच की जा रही है।

आबकारी विभाग की जिम्मेदारी संभालने के साथ बिहार के डिप्टी CM विजेंद्र यादव ने शराबबंदी को लेकर आंकड़े जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि अब इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा।

सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 तक शराबबंदी कानून के तहत कुल 11 लाख 37 हजार 731 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 17 लाख 18 हजार 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य में शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

शराब तस्करी रोकने के लिए सरकार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। दियारा और नदी क्षेत्रों में निगरानी के लिए 42 ड्रोन और 12 स्पीड मोटर बोट लगाए गए हैं।

इसके अलावा राज्यभर में 84 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिनमें 67 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट हैं। सभी चेक पोस्ट सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। मार्च 2026 तक जब्त अवैध शराब का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा नष्ट किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *